नमस्कार🙏🏼
संस्कृतभारती संस्कृत के प्रचार हेतु अहर्निश कार्य करती है। संस्कृत में मात्र १० दिन में धाराप्रवाह बोलना सिखाती है । यदि आप भी संस्कृत में धाराप्रवाह बोलना चाहते हैं तो इस शिविर में अवश्य आएं | संस्कृति एवं शास्त्रों से परिचय कराती है। संस्कृत स्वयंसेवकों द्वारा संस्कृत के अध्येताओं हेतु एक तरीके की तपस्या है हमारा दशदिवसीय आवासीय वर्ग। भारत के प्रति प्रान्त में इसका आयोजन कार्यकर्ताओं के परिश्रम एवं समाज के सहयोग से पिछले २५ वर्षों से होता आ रहा है। अधिकतर युवा इन वर्गों में सहभागिता करते हैं। दिल्ली प्रान्त का वर्ग इस वर्ष ३ जून से १२ जून तक जिन्दपुर के श्रीराम विद्यालय में है। आप संस्कृत एवं संस्कृति के उन्नायक एवं सम्पोषक समाजसेवी हैं। यदि आपके बहुमूल्य समय में से कुछ समय मिल पाए तो संघटन के कार्यकर्ता आपके आभारी रहेंगें। इस सन्दर्भ में यदि कोई अन्य सहायता आपके द्वारा की जा सके तो बडी कृपा होगी।
सधन्यवाद
जयदेव वीरः
केशवपुरम् , विभागसंयोजक:
संस्कृतभारती , देहली
२५ दीनदयाल उपाध्याय मार्ग
011-23236711,22
9582040125
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें